गुजरात का कैबिनेट मंत्री कौन है

Uncategorized

गुजरात में प्रशासन के संचालन के लिए कई तरह के विकास तरह के विभाग की स्थापना की गई है. वही इन सभी विभाग के पास अपन एक अलग – अलग मंत्रालय है. हर मंत्रालय का कार्यभार एक मंत्री के पास है. यह सभी मंत्री गुजरात में कैबिनेट मंत्री है. गुजरात में कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है. यह सभी मंत्रीयों की लिस्ट है जो गुजरात में कैबिनेट मंत्री है. 

गुजरात के केबिनेट मंत्रियों की सूची 

गुजरात के सभी मंत्रियों की सूची कुछ इस प्रकार है जो की गुजरात में अपनी सेवाएँ दे रहे है – 

भूपेंद्र पटेल – मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार और योजना, शहरी विकास और शहरी आवास, उद्योग, खान और खनिज, नर्मदा, बंदरगाह, गृह और पुलिस आवास, सूचना और प्रसारण, पूंजी परियोजना सभी नीतियां और सभी विषय / विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं।

राजेंद्र त्रिवेदी – राजस्व, आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय कार्य।

जीतेंद्रभाई सवजीभाई वघाणी – शिक्षा (प्राथमिक, माध्यमिक, वयस्क), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उच्च और तकनीकी शिक्षा।

ऋषिकेश पटेल  – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, जल संसाधन और जल आपूर्ति।

पूर्णेश मोदी – सड़क और भवन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास, परिवहन।

राघवजी पटेल – कृषि, पशुपालन, गौ-पालन।

कनुभाई मोहनलाल देसाई – वित्त, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स।

किरीटसिंह जीतुभा राणा – वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, छपाई और स्टेशनरी।

नरेशभाई मगनभाई पटेल – आदिवासी विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण।

बृजेशकुमार अमरशीभाई मेराजा – श्रम, रोजगार, पंचायत (स्वतंत्र प्रभार), ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास।

कुबेरभाई मनसुखभाई डिंडोरी – उच्च और तकनीकी शिक्षा, विधायी और संसदीय कार्य।

कीर्तिसिंह प्रभातसिंह वाघेला – प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा।

गजेंद्रसिंह उदेसिंह परमार – खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मामले।

आर. सी. मकवाना – सामाजिक न्याय और अधिकारिता। (सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों का कल्याण)।

विनोदभाई अमरशीभाई मोरदिया – शहरी विकास और शहरी आवास।

जीतूभाई हरजीभाई चौधरी – कल्पसार और मत्स्य पालन (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा, जल संसाधन और जल आपूर्ति।

मनीषा राजीव वकील – महिला एवं बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय और अधिकारिता। (अनुसूचित जातियों का कल्याण) (राज्य मंत्री)।

मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेल – कृषि, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स।

प्रदीप खानाभाई परमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता।

अर्जुनसिंह उदयसिंह चौहान – ग्रामीण विकास और ग्रामीण आवास।

हर्ष रमेश कुमार संघवी – खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियाँ, निषेध, उत्पाद शुल्क, जेल, सीमा सुरक्षा (सभी स्वतंत्र प्रभार), गृह और पुलिस आवास, अनिवासी गुजराती डिवीजन,गृह रक्षक दल और ग्राम रक्षक दल, आपदा प्रबंधन (राज्य मंत्री), स्वैच्छिक संगठन का समन्वय, नागरिक सुरक्षा। 

जगदीशभाई ईश्वरभाई विश्वकर्मा (पांचल) – कुटीर उद्योग, सहकारिता, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, मुद्रण और स्टेशनरी (राज्य मंत्री), नमक उद्योग, प्रोटोकॉल (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग।

निमिशाबेन सुथारी – आदिवासी विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा।

अरविंदभाई रैयानी – परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास।

देवाभाई पंजाबभाई मालमी – पशुपालन और गाय पालन।

Leave a Comment