कर्नाटक राज्य में शासन प्रशासन चलाने के लिए जनता द्वारा एक राज्य सरकार का चुनाव किया गया है। राज्य में वर्तमान में जो सरकार है वो ही राज्य का प्रशासन संभालती है। इस सरकार के पूरा नियंत्रण राज्य के मुख्यमंत्री के हाथ में है। क्या आपको पता है कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन है ?
कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन है?
कर्नाटक का मुख्यमंत्री वर्तमान में Basavaraj Bommai है। कर्नाटक राज्य का पूरा नियंत्रण इन्ही के हाथ में है। वित्त, गृह इत्यादि जैसे बड़े – बड़े विभाग इन्ही के पास है जिन पर इनका नियंत्रण है। राज्य के मुख्यमंत्री पद के अलावा इनके पास और भी कई विभाग है जिन पर नियंत्रित है।
बसवराज बोम्मई का जीवन परिचय –
भारत की राजनीति में अपना नाम कमाने वाले बसवराज बोम्मई वर्तमान में कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री है और देश की राजनीति में काफी सक्रीय है। इन्होने अपने दल की शुरुआत जनता दल से की थी।
इस पार्टी में आने के बाद इनकी राजनीति चमकी और बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में चले गये और अब वर्तमान में उसी पार्टी से राज्य के मुख्यमंत्री है। वर्तमान में वो भारतीय जनता पार्टी के एक जाने माने नेता है।
इनकी विरासत में मिली थी राजनीति, बसवराज बोम्मई के पिता भी इससे पहले कर्नाटक राज्य से मुख्यमंत्री रह चुके है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत ग्रामीण स्तर से की थी।
मुख्यमंत्री के कार्य
मुख्यमंत्री के तौर पर क्या कार्य करने होते है वो निम्न है –
- राज्य में शासन प्रशासन चलाने हेतु कार्य करना।
- राज्य के सभी विभागों पर नियंत्रण करना।
- राज्य में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाये रखना जैसे कार्य करना।
- मंत्रिपरिषद की बैठक कराने हेतु मुख्यमंत्री ही अधिकारिक रूप से फैसले लेता है।
- मुख्य मंत्री राज्य बोर्ड का अध्यक्ष होता है।
- मुख्यमंत्री अपने दल का नेता होता है जो सभी पर नियंत्रण करता है।