Bihar district in Hindi

Bihar district in Hindi : बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार भारत के इतिहास के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो बिहार राज्य पूरे भारत में 12वें नंबर पर आता है वहीं दूसरी ओर यदि जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो बिहार राज्य संपूर्ण भारत में तीसरे नंबर पर आता है। पुराने समय में बिहार राज्य को मगध के नाम से जाना जाता था। जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी। स्वामी महावीर जैन की जन्म भूमि और कर्म भूमि बिहार में ही बसती है। 22 मार्च 1912 बिहार का स्थापना दिवस है जिसे बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी सन 1950 में बिहार को राज्य का दर्जा दे दिया गया, जिसके बाद बिहार राज्य में श्री कृष्ण सिन्हा प्रथम मुख्यमंत्री बने थे।

बिहारराज्यकाइतिहास

इतिहासकारों की मानें तो सातवीं और आठवीं शताब्दी में लिच्छवी शासकों ने बिहार में राज किया था। सत्ता संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार कई शताब्दियों तक महत्वपूर्ण स्थान बना रहा। खास तौर पर गुप्त के शासनकाल में बिहार समृद्धि कि अटल ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा था और स्वर्ण युग का आनंद ले रहा था। इतिहासकारों की माने तो एक बार मुहम्मद बिन बख्तर खिलजी ने बिहार पर हमला कर दिया था और कई सारे बुद्ध धर्म के लोगो की बड़े पैमाने पर हत्या कर दी थी। उसी हमले के दौरान नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्रसिद्ध विद्यापीठ नष्ट कर दिए गए थे।

इसके बाद बिहार में शेरशाह सूरी का शासन काल आया और इसी समय टूटी फूटी इमारतों की दोबारा मरम्मत की गई। शेरशाह सूरी के कारण ही बिहार राज्य एक बार फिर समृद्ध होने लगा। शेरशाह सूरी के बाद अकबर ने भी बिहार के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रसिद्ध हिंदी महाकाव्य रामायण के लेखक ऋषि वाल्मीकि भी बिहार राज्य में रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि बिहार राज्य वही स्थान है जहा जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर, बौद्ध धर्मं के संस्थापक भगवान बुद्ध और सिख धर्म के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

Bihar district in Hindi

क्रम संख्याजिले का नामजिला मुख्यालयक्षेत्रफल (वर्ग किमी)
1.अररियाअररिया2829
2.अरवलअरवल1099
3.औरंगाबादऔरंगाबाद760
4.बांकाबांका672
5.बेगूसरायबेगूसराय1540
6.भागलपुरभागलपुर1180
7.भोजपुरअर्रह1136
8.बक्सरबक्सर1003
9.दरभंगादरभंगा1721
10.गयागया880
11.गोपालगंजगोपालगंज1258
12.जमुईजमुई567
13.जहानाबादजहानाबाद1206
14.कैमूर     भबुआ488
15.कटिहारकटिहार1004
16.खगरियाखगरिया1115
17.किशनगंजकिशनगंज898
18.लखीसरायलखीसराय815
19.मधेपुरामधेपुरा1116
20.मुंगेरमुंगेर958
21.मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर1506
22.नालंदा  बिहार शरीफ1220
23.नवादानवादा889
24.मधुबनीमधुबनी1279
25.पश्चिम चंपारणबेतिया753
26.पटनापटना1803
27.पूर्व चंपारणमोतिहारी1281
28.पूर्णियापूर्णिया1014
29.रोहताससासाराम763
30.सहरसासहरसा1125
31.समस्तीपुरसमस्तीपुर1465
32.सरन     छपरा1493
33.शेखपुराशेखपुरा922
34.शिवहरशिवहर1882
35.सीतामढ़ीसीतामढ़ी1491
36.सिवानसिवान1495
37.सुपौलसुपौल919
38.वैशाली हाजीपुर1717
    

FAQ

• बिहार में कितने जिले हैं?

बिहार राज्य में कुल 38 जिले हैं।

• बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का चंपारण जिला सबसे बड़ा जिला है जिसका क्षेत्रफल लगभग 5,226 वर्ग किमी है। चंपारण के बाद दूसरा सबसे बड़ा जिला गया है।

• Bihar का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?

बिहार के सबसे छोटे जिलों में शिवहर और शेखपुरा शामिल है। शिवहर क्षेत्रफल की दृष्टि से तो वहीं दूसरी ओर शेखपुरा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटे जिले हैं।

• बिहार की राजधानी क्या है?

बिहार की राजधानी पटना है।

• Bihar का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?

पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर है। यह ईस राज्य की राजधानी है। इतना ही नहीं बल्कि पटना बिहार का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर भी है।

• Bihar राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

बिहार का क्षेत्रफल लगभग 94,163 km² है।

• बिहार की भाषा क्या है?

बिहार राज्य में हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, उर्दू,मगही, अंगिका तथा अन्य भाषाएं मुख्य रूप से बोली जाती हैं।

• बिहार में विधानसभा सीट कितनी है?

वर्तमान में बिहार में चल रही विधान सभा के सदस्यों की संख्या 243 है।

• बिहार में लोकसभा सीट कितनी है?

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।

• Bihar की साक्षरता दर कितनी है?

बिहार की साक्षरता दर को 2 तारीको से देखा जा सकता है ग्रामीण साक्षरता दर 69.5 फीसदी है जबकि शहरी साक्षरता 83.1 फीसदी है।

• बिहार राज्य के अंदर कुल कितनी तहसील है?

बिहार राज्य के अंतर्गत कुल 533 तहसील आते हैं।

• बिहार राज्य का प्रमुख फूल कौन सा है

बिहार राज्य का प्रमुख फूल कचनार है।

• बिहार राज्य का प्रमुख जानवर कौन सा है?

बिहार राज्य का प्रमुख जानवर है गौर जो कि एक भारतीय नस्ल का सांड होता है।

• बिहार राज्य का प्रमुख पेड़ कौन सा है

बिहार राज्य का प्रमुख पेड़ पीपल का वृक्ष है।

Leave a Comment