Himachal Pradesh District Name in Hindi :हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। जिसकी राजधानी शिमला है। इसका क्षेत्रफल 21629 मील (56019km) है। आज के इस लेख में आप हिमाचल प्रदेश से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी के बारे में जानेंगे जैसे हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं? हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? यदि आप हिमाचल प्रदेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसलिए को पूरा अवश्य पढ़ें।
हिमाचलप्रदेशकाइतिहास
हिमाचल प्रदेश का गठन 25 जनवरी 1971 को किया गया। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है “बर्फीले पहाड़ों का प्रांत” हिमाचल प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है। 1857 तक यह क्षेत्र महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा था बाद में इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया और जनवरी 1971 को भारत का 18 वां राज्य घोषित किया गया। हिमाचल प्रदेश भारत का उत्तर पश्चिमी राज्य है इसके उत्तर में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, दक्षिण पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश दक्षिण पूर्व उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर है तथा सबसे बड़ा जिला लाहौल स्पीति है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 68,64,602 है यानी 123 प्रति किलोमीटर इस राज्य का क्षेत्रफल 55,673 किलोमीटर है। विधानसभा में इसकी कुल 68 सीटें हैं जिसमें राज्यसभा की 3 सीटें और लोकसभा की 4 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश का उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय हैं। इस राज्य में हिंदी भाषा के साथ-साथ कांगड़ी पहाड़ी पंजाबी और मलयाली भाषा भी शामिल है। यहां के प्रमुख धर्म हिंदू बौद्ध और सिख है।
अर्थव्यवस्था:-
हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय के अनुसार यह भारत के राज्यों में 15वें स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश में पन बिजली का उत्पादन होता है। यह राज्य अन्य राज्यों जैसे दिल्ली पंजाब और राजस्थान को पन बिजली बेचता है।
हिमाचल प्रदेश में अनेक प्रकार के कमेंट भी पाए जाते हैं जैसे चूने का पत्थर चट्टानी नमक सिलिका रेत और स्लेट इस क्षेत्र में लौह अयस्क, तांबा, चांदी, शीशा, यूरेनियम और प्रकृति गैस भी पाई जाती हैं।
पर्यटन
हिमाचल प्रदेश में उद्योग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। इस क्षेत्र में पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। हिमाचल प्रदेश में चंबा घाटी, डलहौजी, धरमशाला, कुफरी, मनाली, कुल्लू, शिमला और अन्य ऐसे कई आकर्षक स्थान है जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
हिमाचल प्रदेश में कई पानी के चश्मे और हिमनद भी हैं जो कि देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं।
जनसंख्या:-
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68,64,602 है। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 34,81,873 है तथा महिलाओं की संख्या 33, 82, 729 है। हिमाचल प्रदेश का लिंगानुपात 972/1000 है। और इसकी साक्षरता दर 82.8% है।
जनसंख्या के अनुसार कांगड़ा जिले में सबसे अधिक जनसंख्या है।
Himachal Pradesh District Name in Hindi
S. No. | जिलों के नाम | मुख्यालय | क्षेत्रफल (किलोमीटर) |
1. | बिलासपुर | बिलासपुर | 1,167 |
2. | चंबा | चंबा | 6,522 |
3. | हमीरपुर | हमीरपुर | 1,118 |
4. | कंगरा | धर्मशाला | 5,739 |
5. | किन्नौर | रेकोंग | 6,401 |
6. | कुल्लू | कुल्लू | 5,503 |
7. | लाहौल एंड स्पीति | केलांग | 13,835 |
8. | मंडी | मंडी | 3,950 |
9. | शिमला | शिमला | 5,131 |
10. | सिरमौर | नहान | 2,825 |
11. | सोलन | सोलन | 1,936 |
12. | ऊना | ऊना | 1,540 |
1. हिमाचलप्रदेशमेंकुलकितनेजिलेहैं?
हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं।
2. हिमाचलप्रदेशकासबसेबड़ाजिलाकौनसाहै?
क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लाहौल और स्पीति है।
3. हिमाचलप्रदेशकासबसेछोटाजिलाकौनसाहै?
हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर है।
4. हिमाचलप्रदेशकीराजधानीक्याहै?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।
5. हिमाचलप्रदेशकासबसेबड़ाशहरकौनसाहै?
जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार हिमाचल का सबसे बड़ा शहर शिमला ही है।
6. हिमाचलप्रदेशकाक्षेत्रफलकितनाहै?
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 है।
7. हिमाचलप्रदेशकीराजधानीक्याहै?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।
8. हिमाचलप्रदेशकीविधानसभासीटकितनीहै?
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीटों की संख्या 68 है।
9. हिमाचलप्रदेशकीलोकसभासीटकितनीहै?
हिमाचल प्रदेश के लोकसभा सीटों की संख्या 4 है।
10. हिमाचलप्रदेशकीसाक्षरतादरकितनीहै?
हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 82.8% है।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख में आपको हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh District Name in Hindi) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने की पूरी कोशिश की गई है। इस लेख में हिमाचल प्रदेश के जिलों के नाम के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी बताए गए हैं यदि आपको यह पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आप हिमाचल प्रदेश से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।