Meghalaya district in Hindi 

Uncategorized

मेघालय भारत का एक पूर्वी राज्य है जो कि हर वर्ष लाखों की तादाद में सैलानियों को आकर्षित करता है। इसकी स्थापना सन 21 जनवरी 1972 में हुई थी। मेघालय के पर्यटन स्थल न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। इन सबके अलावा 3 प्राचीन जनजातियां भी मेघालय में निवास करती हैं। जिनमें जयंतिया, गारो और खासी जनजाति शामिल है। यह राज्य अधिकतर सुपारी और फल के उत्पादन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं मेघालय राज्य में आपको अधिकतर लोग सुपारी चबाते हुए नजर आ जाएंगे। मेघालय का अधिकतर हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है और इसी वजह से यहां का नजारा काफी खूबसूरत लगता है।

मेघालय काफी ऊंचाई पर बसा हुआ है, इस वजह से यहां ठंड में काफी ठंडी पड़ती है और गर्म में मौसम अच्छा रहता है। इसके अलावा यहां  का आकाश कभी कभार बादल से मुक्त रहता है। मेघालय की राजधानी शिलांग है, जो कि राज्य के केंद्र में स्थित है। भारत का यह राज्य सबसे ऊंचे पर्वतों के बीच बसा हुआ है। यहां सबसे विस्तृत और राज्य के बीच खासी पर्वत है जिनके पूर्व में छोटे जयंतिया पर्वत और इसके पश्चिम में उससे भी छोटा गारो पर्वत स्थित है इन पर्वत ऊपर इन्ही नाम से जनजातियां भी बसी हुई है। 

मेघालय पर्यटन स्थल

भारत में मेघालय छुट्टियां बिताने के लिए काफी खूबसूरत राज्य है, जिसके उत्तर में आसम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है। मेघालय एक ऐसा  राज्य है, जिसमें करीबन एक तिहाई हिस्सा पूरी तरह से जंगल से घिरा हुआ है। मेघालय खासतौर पर पौधों की जैव विविधता, पक्षी और जंगल स्तनपाई के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक अक्सर हाइकिंग,  ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, वॉटर स्पोर्ट्स आदि का मजा लेते हैं। यदि कहा जाए तो मेघालय वास्तव में घूमने के लिए काफी बेहतरीन स्थान है, क्योंकि यहां पर्यटक को मेघालय की संस्कृति, प्रकृति और भाषा से होकर गुजरना होता है। 

इतना ही नहीं भारत के इस खूबसूरत राज्य को seven sisters या सात बहनों के नाम से जाना जाता है। मेघालय में काफी नदियां हैं,  जिनमें से ज्यादातर बरसाती है। खास तौर पर यहां सांदा, बांद्रा, सिमसांग, भुपाई, दारेंग, निताई जैसी नदियां काफी प्रमुख है।  हम यहां आपको मेघालय के सबसे खूबसूरत स्थानों के नाम बता रहे हैं जहां अक्सर पर्यटक जाकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं, मेघालय राज्य के सबसे खूबसूरत दार्शनिक स्थल कौन-कौन से हैं – 

  • शिलांग 
  • बाघमारा पर्यटन स्थल 
  • नोंगपोह
  • विलियम नगर 
  • मावसई गुफा 
  • नोहकलिकाई जलप्रपात 
  • दावकी  झील 
  • एलिफेंट फॉल्स 
  • जयंतिया हिल्स 
  • उमियम झील 
  • मावलिननांग गांव 
  • कैलांग रॉक 
  • नोहसिंगिथियांग फॉल्स 
  • बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान 
  • खासी हिल्स 
  • लेडी हैदरी पार्क 
  • डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज 
  • डॉन बॉस्को संग्रहालय 
  • नोकरेक चोटी 
  • क्रेम डैम गुफा

Meghalaya district name in Hindi 

पर्वतों के बीचो- बीच बसा भारत का यह राज्य मेघालय जो कि भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन क्षेत्रों में शामिल होता है। इस राज्य में कुल 11 जिले हैं, जिसकी जनसंख्या करीबन 29,66,889 है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 22,49 किलोमीटर है।  जिनमें शहरी क्षेत्र 282.89 है और ग्रामीण क्षेत्र 22,146. 11 है।

S noजिले का नामजिला मुख्यालयक्षेत्रफल वर्ग किमी
1पूर्व गारो हिल्सविल्लियमनगर2603
2पश्चिमी गारो हिल्सतुरा3714
3उत्तर गारो हिल्सरेसुबेलपारा
4दक्षिण गारो हिल्सबाघमारा1850
5दक्षिण पश्चिम गारो हिल्सअम्पति
6पूर्व जयंतिया हिल्सखलिएहरिअत
7पश्चिम जैंतिया हिल्सजोवाई3819
8पूर्वी खासी हिल्सशिलांग2752
9दक्षिण पश्चिम खासी हिल्समौकीरवत
10पश्चिम खासी हिल्सनोंगस्टोइन5247
11री भोईनोंगपोह2378

FAQ 

• मेघालय में कितने जिले हैं ?

मेघालय में कुल 11 जिले हैं।

• मेघालय का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

West Garo Hills मेघालय का सबसे बड़ा जिला है।

• मेघालय का सबसे छोटा जिला कौन सा है ? 

South West Garo Hills क्षेत्रफल की दृष्टि से मेघालय का सबसे छोटा जिला है।

• मेघालय की राजधानी क्या है ?

मेघालय की राजधानी शिलांग है।

• मेघालय का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ? 

मेघालय का सबसे बड़ा शहर या की राजधानी शिलांग है।

• मेघालय राज्य का क्षेत्रफल कितना है ? 

मेघालय राज्य का क्षेत्रफल 22,720 km² है।

• मेघालय में कौन सी भाषा बोली जाती है ? 

Meghalay की मुख्य भाषाएं खासी गारो और नार है।

• मेघालय में विधानसभा सीट कितनी है ?

मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं।

• मेघालय में लोकसभा सीट कितनी है ?

मेघालय राज्य में लोकसभा की केवल 2 सीटें हैं।

• मेघालय की साक्षरता दर कितनी है ?

मेघालय राज्य की साक्षरता दर 75.5% है।

• मेघालय का लोकप्रिय नृत्य क्या है?

Laho नृत्य मेघालय का लोकप्रिय नेता है।

• मेघालय का पारंपरिक व्यंजन क्या है?

मेघालय के पारंपरिक व्यंजनों में जदोह, की कुपु, तुंग-रायमबाई, और मसालेदार बांस के अंकुर का अचार शामिल है।

• मेघालय में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

वांग्ला त्यौहार मेघालय में जोरों शोरों से मनाया जाता है। 

Leave a Comment