हिंदी का संस्कृत में उत्तराखंड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या उत्तरी भाग होता है। उत्तराखंड राज्य भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है इसकी सीमाएं उत्तर में तिब्बत तथा पूर्व में नेपाल से लगी हुई है। इसके पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य हैं। इसकी राजधानी देहरादून है। इस राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 भारत के 27 राज्य के रूप में किया गया था।
उत्तराखंड का सबसे बड़ा शहर देहरादून है। इसका सबसे बड़ा जिला चमोली तथा छोटा जिला चंपावत है। उत्तराखंड का लोकप्रिय नृत्य तांदी है। उत्तराखंड का पारंपरिक व्यंजन काफूली है जिसे पालक और मेथी से बनाया जाता है। उत्तराखंड का पारंपरिक त्यौहार वसंत ऋतु है।
उत्तराखंड राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी पहल की है। साथ ही उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन व्यापार और उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। उत्तराखंड राज्य चिपको आंदोलन के जन्म स्थान के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तराखंड का भूगोल:-
उत्तराखंड राज्य का अधिकतर उत्तरी भाग हिमालय पर्वत श्रृंखला कब आओगे यह ऊँची चोटियों और हिमनदियों से ढका हुआ है। उत्तराखंड में भारत की दो मुख्य नदियां यमुना और गंगा नदी इसी राज्य से निकलती हैँ। भारत के मुख्य राष्ट्रीय उद्यान भी उत्तराखंड में है जैसे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान यह है भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। चमोली जिले में फूलों की घाटी, लौकी घाटी राष्ट्रीय उद्यान और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान यह दोनों विश्व धरोहर स्थल भी है।
उत्तराखंड की भाषाएँ:-
उत्तराखंड में मुख्य रूप से हिंदी और संस्कृत भाषा बोली जाती है इसके अलावा उत्तराखंड में बोलचाल में ब्रजभाषा, गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।
जनसंख्या:-
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल जनसंख्या101,16752 है। उत्तराखंड में हिंदू धर्म के मानने वालों की संख्या 85%, मुस्लिम आबादी 11.92%, सिख 2.49%, ईसाई 0.32%, बौद्ध 0.15%, जैन 0.11%, अन्य 0.01% है।
शिक्षा:-
उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थान भारत और एशिया के महत्वपूर्ण संस्थान हैं। साथी उत्तराखंड में कुछ निजी संस्थान भी हैं जो कि शिक्षा को बढ़ावा देते हैं। उत्तराखंड में भारतीय सैन्य अकैडमी, भारतीय वानिकी संस्थान, गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी विद्यालय जैसे कई महाविद्यालय उपलब्ध है।
शास्त्रों के अनुसार उत्तराखंड में ही शास्त्र और वेदों की रचना की गई थी। जहां महाकाव्य महाभारत लिखा गया था। उत्तराखंड के ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी भी माना जाता है।
Uttrakhand District Name in Hindi
उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53, 483 किलोमीटर है। इसमें कुल 13 जिले हैं। यहाँ की राजभाषा हिंदी और संस्कृत है। उत्तराखंड की विधानसभा में 71 सीटें हैं। इसकी राज्यसभा में 3 और लोकसभा में 5 सीटें हैं। उत्तराखंड का न्यायालय उत्तराखंड उच्च न्यायालय है। इसकी साक्षरता दर 79.63% है।
S. No. | जिलों के नाम | मुख्यालय | क्षेत्रफल (किलोमीटर में) |
1. | अल्मोड़ा | अल्मोड़ा | 3090 |
2. | बागेश्वर | बागेश्वर | 2310 |
3. | चमोली | गोपेश्वर | 7692 |
4. | चंपावत | चंपावत | 1781 |
5. | देहरादून | देहरादून | 3088 |
6. | हरिद्वार | हरिद्वार | 2360 |
7. | नैनीताल | नैनीताल | 3853 |
8. | पौड़ी गढ़वाल | पौड़ी | 5438 |
9. | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ | 7110 |
10. | रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग | 1896 |
11. | टिहरी गढ़वाल | नई टिहरी | 4085 |
12. | उधम सिंह नगर | रुद्रपुर | 2912 |
13. | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी | 7951 |
FAQ
- उत्तराखंडमेंकुलकितनेजिलेहैं?
उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले हैं।
- उत्तराखंडराज्यकासबसेबड़ाजिलाकौनसाहै?
उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा जिला चमोली है।
- उत्तराखंडराज्यकासबसेछोटाजिलाकौनसाहै?
उत्तराखंड राज्य का सबसे छोटा जिला चंपावत है।
- उत्तराखंडकीराजधानीक्याहै?
उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून है।
- उत्तराखंडकासबसेबड़ाशहरकौनसाहै?
उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर देहरादून है।
- उत्तराखंडराज्यकाक्षेत्रफलकितनाहै?
उत्तराखंड राज्य का क्षेत्रफल 53,483 किलोमीटर है।
- उत्तराखंडराज्यमेंकौनसीभाषाबोलीजातीहै?
उत्तराखंड राज्य में मुख्य रूप से हिंदी और संस्कृत भाषा बोली जाती हैं।
- उत्तराखंडमेंविधानसभासीटोंकीसंख्याकितनीहैं?
उत्तराखंड में विधानसभा सीटों की संख्या 71 है।
- उत्तराखंडराज्यमेंलोकसभासीटोंकीसंख्याकितनीहै?
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा सीटों की कुल संख्या 5 है।
- उत्तराखंडकीसाक्षरतादरकितनीहै?
उत्तराखंड राज्य की साक्षरता दर 79.63% है।
- उत्तराखंडकालोकप्रियनृत्यक्याहै?
उत्तराखंड राज्य का लोकप्रिय नृत्य तांदी है।
- उत्तराखंडकापारंपरिकव्यंजनक्याहै?
उत्तराखंड राज्य का पारंपरिक व्यंजन काफूली है।
- उत्तराखंडराज्यकौनसेत्योहारमनायाजाताहै?
उत्तराखंड राज्य में मुख्य रूप से बसंत ऋतु का त्यौहार मनाया जाता है।