Top 20 Healthcare Apps in India (Hindi)

Health

दोस्तों आज के समय में हर कोई fit रहना चाहता है, healthy रहना चाहता है। आज के समय में हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त हो गई है हमारे पास अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखने तक का वक्त नहीं होता। लेकिन दोस्तों तब भी हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और हर बीमारी से दूर रहना चाहिए। आज के समय में रोग मुक्त होना ही सबसे बड़ा वरदान है। 

आज का यह आर्टिकल बहुत ही informative होने जा रहा है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे Top 20 Healthcare Apps in India जो आपके लिए एकदम free हैं। जी हाँ आजकल की व्यस्त दिनचर्या में हमें व्यायाम करने का और healthy diet लेने तक का वक्त नहीं मिलता इसी कारण कई सारी बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं। दोस्तों हम technology के जमाने में जी रहे हैं और technology के इस जमाने में कदम से कदम मिलाने के लिए हम आपके लिए आज का यह आर्टिकल लेकर आए हैं। तो आइए शुरु करते है –

Top 20 Healthcare Apps in India (Hindi)

आज आपको सेहत से संबंधित apps के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन apps का इस्तेमाल करके आप अपनी fitness पर नजर रख सकते हैं और एक healthy जीवनशैली अपना सकते हैं। यह apps playstore पर आसानी से उपलब्ध है और इस्तेमाल करने के लिए एकदम मुफ्त है। तो चलिए शुरू करते हैं –

Google Fit App

दोस्तों Google का नाम और इसके अलग-अलग apps के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा कि Google का एक fitness app भी है। इसमें Google आपको बेहतरीन features provide करता है जिसकी सहायता से आप health tracking कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोस्तों बल्कि users द्वारा इस App को Play Store  पर काफी अच्छी rating भी दी गई है। Google fit app की security भी काफी हद तक अच्छी है इस और App में आपका data सुरक्षित रखा जाता है। 

Calorie Counter My Fitness Pal App

Calorie Counter My Fitness Pal App भी आपकी fitness पर नजर रखने के लिए काफी बेहतरीन App है। इस App की सबसे best बात यह है कि इसमें आपके द्वारा consume की गई calories और आपके द्वारा burn की गई calories का record रखा जाता है। 

जिसके कारण आप अपनी health और fitness पर बेहतर तरीके से ध्यान रख सकते हैं और हर वक्त यह जान सकते हैं कि आप कितनी calories ले रहे हैं और कितना fat burn कर रहे हैं। यह न केवल आपको calories की पूर्ण जानकारी देता है बल्कि आपकी health व fitness के अनुसार आपके लिए एक personalised diet plan भी बना कर देता है। आपको भी इस App को एक बार जरूर try करना चाहिए। 

Calorie Counter – My Net Diary App

अगर आप एक ऐसे App की खोज कर रहे हैं जिसमें आपके द्वारा consume की गई calories और बढ़ने की गई calories का  पूरा ब्यौरा रखा जाए तो यह है आपके लिए बेस्ट है। इस App में आपके द्वारा ली गई calories की पूरी जानकारी रखी जाएगी और वह भी daily basis l पर। इस App में daily calorie counting की जाती है। 

Calorie Counter – My Net Diary App में काफी सारे अच्छे features हैं जैसे कि आप को इसमें QR code  को scan करने का feature भी मिलता है। इसके अलावा अगर आप कोई health care  product का इस्तेमाल करते हैं तो उसका QR code  scan करके भी आप उसकी पूरी जानकारी इस app के द्वारा पा सकते हैं। 

Samsung Health App

दोस्तों Samsung मोबाइल फोन का नाम तो हम सभी ने सुना होगा। लेकिन  हम में से अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि Samsung का भी एक health App है जो की बहुत ही बेहतरीन है। और अगर आप Samsung का मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह आप आपके लिए एकदम perfect है। यह बाकी health केयर apps से अच्छा है जिसमें कि आपको calorie counting का feature, step counting feature, pulse rate ka blood pressure janne ka feature मिलते हैं जो कि आपको अधिकतर health care App में नहीं मिलता है। यदि आप Samsung स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में पहले से ही यह App installed होगा। 

Lifesum App

दोस्तों lifesum app भी एक बहुत ही बेहतरीन App है जिसमें आपको कुछ ऐसे features मिलते हैं जो कि आपको बाकी के apps में नहीं मिलते। इसमें आपको calorie calculator के साथ-साथ food analysis और water remainder जैसे features का फायदा भी मिल जाता है। दोस्तों यह App प्ले स्टोर पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है और इसको काफी अच्छी रेटिंग भी दी गई हैं। इसे अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा इनस्टॉल किया जा चुका है।

Pocket Yoga App 

दोस्तों कोरोना काल के इस दौर में जब पूरी दुनिया पर lockdown  लग चुका है उसे बीच में योगा का चलन बढ़ गया है क्योंकि बाहर के सभी gym बंद हो चुके हैं। यदि आप भी योगा सीखना चाहते हैं तो यह आप आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें आपको बेहतर ढंग से योगा करने के लिए instructions दिए जाएंगे और योगा करने की process बताई जाएंगी। योगा के बढ़ते चलन को देखते हुए आजकल के युवाओं द्वारा यह एक बहुत ही पसंद किया जा रहा है। 

Fitbit App

यह app भी health tracking करने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें आपको एक बहुत ही कमाल का feature दिया जाता है जिसमें आप अपने daily goals और progress की tracking भी कर सकते हैं। यह आप भी आपकी calories burn का रिकॉर्ड रखता है और साथ ही साथ आपके चलने का टोटल distance का रिकॉर्ड भी रखता है। इस App का फूड planning function भी बहुत कमाल का है। इसके माध्यम से आप अपनी calories का consumption सेट कर सकते हैं। 

Runtastic App

Runtastic App में भी आपको health tracking से जुड़े सभी महत्वपूर्ण features देखने को मिल जाते हैं। इस App में आपको daily step counting का फीचर भी देखने को मिल जाता है और साथ ही साथ अगर आप अपना diet plan बनाना चाहे तो उस पर भी यह App आपकी बहुत सहायता करता है। इस App में आपको वह सभी feature देखने को मिल जाते हैं जो कि आप को किसी दूसरे app में देखने को मिलते हैं। 

Noom : Health and weight App

health tracking करने के लिए यह आप भी काफी बेहतरीन है। इस App में भी आपको health tracking से संबंधित सभी जरूरी feature देखने को मिल जाते हैं। हालांकि इस आपकी सबसे बेस्ट बात यह है कि इसमें आपको virtual health trainer भी मिल जाता है जिसकी सहायता से आप अपने सभी health संबंधी सवालों का जवाब पा सकते हैं। यह App ऐसे लोगों के लिए काफी अच्छा है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। यह आप कम समय में ज्यादा वजन घटाने में सहायता करता है। 

Calorie Counter by Lose It App

यह आप काफी अच्छा है उन लोगों के लिए जो जल्द से जल्द weight-loss करना चाहते हैं। इस App में दिनभर में आपके द्वारा consume की गई calories और exercise द्वारा burn की गई calories का रिकॉर्ड रखा जाता है। इस App में कैलोरी बर्न करने को लेकर सभी जरूरी features दिए गए हैं। यह App बिल्कुल user friendly है क्योंकि इसका interface layout बेहद simple है। कोई भी व्यक्ति app का इस्तेमाल आसानी से कर सकता है। 

RunKeeper

यदि आपको दौड़ने में मजा आता है और अब दौड़ के माध्यम से फिट रहना चाहते हैं तो यह आप आपके लिए बिल्कुल बेस्ट है। आप GPS tracking  करके और running distance  monitor करके अपने calories burn का track रख सकते हैं और इसके हिसाब से अपना running प्लान भी चेंज कर सकते हैं। इस App में आप अपने प्राइवेट गोल्स भी सेट कर सकते हैं। यह App indoor activities  को integrate करने में भी आपकी काफी सहायता करता है। यह App ना केवल running बल्कि bike riding और gym workout को भी handle कर सकता है। 

Nike Training Club – Workouts & Fitness Plans

दोस्तों फिट रहना और भी आसान हो जाता है यदि हमारे पास एक personal trainer  हो तो। तो दोस्तों यह App एक ऐसा App है जिसमें आपको personal trainer दिया जाता है। यदि आप extreme workout नहीं कर सकते तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस App में हर प्रकार के work out दिए गए हैं आपको लगभग डेढ़ सौ से अधिक वर्कआउट मिल जाएंगे जिसमें intermediate level workouts है और professional level के work out भी हैं। इस App में दिखाई गई अधिकतर exercises करने के लिए आपको किसी भी equipment की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Fooducate

दोस्तों fit रहने में dieting बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसलिए यह आप कोई exercising या weight loss app तो नहीं है बल्कि इस App में आप अपने nutrition का पूरा ख्याल रख सकते हैं। यह एक प्रकार का nutrition App है जिसमें आप अलग-अलग प्रकार के food को compare कर सकते हैं। 

इसमें compare करने के लिए 250000 से भी अधिक food options अवेलेबल है। इस App की सहायता से आप good stuff और bad stuff के बीच अंतर कर सकते हैं। इस App के कुछ features मुफ्त है तो वहीं कुछ features का फायदा उठाने के लिए आपको subscription देने की जरूरत होगी। 

BMI Calculator

दोस्तों BMI calculate करना  अपने स्वास्थ्य का विश्लेषण करने एकदम सटीक मापदंड होता है। इसलिए दोस्तों यह है काफी सहायक है। इसमें आपको केवल अपनी लंबाई और अपना वजन दर्ज करना है और फिर आपका BMI अपने आप calculate हो जाएगा जिसके बाद आपको यह भी बताया जाएगा कि आपकी body में कितना excess fat है। 

 इतना ही नहीं बल्कि है app आपके BMI अनुसार आपको diet प्लान और exercise प्लानिंग की advice भी provide करता है। यह आपका BMI calculate  करके यह भी बताता है कि आपका BMI किस category में है। इतना ही नहीं बल्कि आपको इस App में आपकी लंबाई के अनुसार ideal weight भी बताया जाता है। यह एक पूर्ण रूप से मुफ्त है।

Instant Heart Rate : Heart Rate & Pulse Monitor

दोस्तों exercise करते समय आपको अपना pulse rate का पता होना बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आपको अपना pulse rate पता चल जाए तो आप बेहतर तरीके से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं और जल्द से जल्द अपना लक्ष्य पूरा भी कर सकते हैं। दोस्तों वैसे तो प्ले स्टोर में ऐसे कई सारे App अवेलेबल है जिनसे आप अपना heart रेट पता कर सकते हैं। लेकिन बाकी के Apps ऐसा कैमरे की सहायता से करते हैं। 

लेकिन instant heart rate app कुछ खास feature की सहायता से pulse rate का पता लगाता है। आप workout करते समय यह देख सकते हैं कि आपका pulse rate क्या है और वह लक्ष्य से कितनी दूर है। इसके हिसाब से आप अपनी exercises में ज्यादा या कम जोर लगा सकते हैं। यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो cardio करने के लिए आपका pulse rate अलग-अलग होना चाहिए जिसके लिए यह App perfect है। इस App का pro वर्जन 2.9 डॉलर्स का है।

JEFIT: Workout Tracker, Gym Log & Personal Trainer

JEFIT App भी एक बहुत शानदार App है जिसमें तकरीबन 1300 exercises शामिल है। और तो और exercises को किस तरीके से किया जाए इसके लिए App पर कहीं वीडियो भी मौजूद है। इसमें beginners से लेकर professional लोगों तक के लिए workouts हैं। इसमें standard tracking system भी है। वैसे तो यह App निशुल्क है लेकिन आप इसका प्रो वर्जन 4.99 डॉलर्स में खरीद सकते हैं।

Progression Workout Tracker

दोस्तों इस App में भी आपको बाकी एप्स की तरह सभी सुविधाएं और feature दिए जाएंगे लेकिन इसकी सबसे खास बात यह है कि आप इस app को अपने Google drive से लिंक करके workout sessions और programs का backup रख सकते हैं। आप इस App के माध्यम से अपने स्मार्टफोन या watch में वर्कआउट करते समय अपना weight track कर सकते हैं। आप statistics पेज में जाकर यह देख सकते हैं कि आपकी बॉडी में कितना improvement हुआ है।

My Diet Coach

दोस्तों अगर आप जल्द से जल्द वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए है। इसमें आपको diet में बदलाव लाने के लिए और अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए कई प्रकार के advices दी जाती हैं जिनके माध्यम से आप और तेजी से वजन घटा पाते हैं। इसमें वजन कम करने के लिए कई सुझाव दिए जाते हैं और diet टिप्स भी दी जाती हैं। इस App में खास बात यह है कि इसमें आप समय पर खाना खाने के लिए Remainder भी लगा सकते हैं। 

Health Tap

यदि आप हर समय अपने सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं तो यह आपकी सभी परेशानी दूर कर देगा। आपकी health से जुड़े सवालों के जवाब इस App में आपको अवश्य मिल जाएंगे इस App में 700000 से भी अधिक लेख मौजूद हैं जोकि स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हैं। इस App में आप किसी भी प्रकार का सवाल पूछ सकते हैं और डॉक्टर द्वारा इस सवाल का जवाब आपको 24 घंटे के अंदर दे दिया जाता है इतना ही नहीं अगर आप चाहें तो डॉक्टर से appointment भी fix कर सकते हैं।

Healthifyme

Healthifyme app भी वजन घटाने के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है इस App में आप कितनी calorie खा रहे हैं और आपको वजन घटाने के लिए कितनी calories कम करनी है इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है। इसमें आपको वजन कम करने और healthy diet प्लान अपनाने के तरीके भी बताए जाते हैं। आप health संबंधी किसी भी प्रकार का सुझाव Healthifyme App से पा सकते हैं। 

अन्तिम शब्द

तो दोस्तों आज का यह आर्टिकल Top 20 Healthcare Apps in India (Hindi) यहीं पर समाप्त होता है। उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसमें लिखी गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी। 

Leave a Comment