आज के समय में हर एक मनुष्य को स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि आज कोरोना और इसके जैसी अन्य बीमारियां मनुष्य के जीवन के लिए काफी घातक और जानलेवा सिद्ध हो रही है। कई बड़े चिकित्सक और रोग विशेषज्ञ का कहना है, कि फलों के सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं और साथ ही में मनुष्य शरीर हर बीमारियों से लड़ने में सक्षम भी हो पाता है। आज हम आपको कीवी फल के सेवन के 20 से अधिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी देने वाले हैं और यह फल कैसा है, ज्यादातर लोग वर्तमान में नियमित रूप से सेवन कर रहे हैं।
कीवी फल क्या है?
कीवी फल के अनगिनत पौधों के बारे में जानने से पहले हमें कीवी फल कैसा होता है और यह कैसा दिखता है, इसके बारे में जानना बेहद आवश्यक है। कीवी फल बाहर से भूरा और अंदर से बहुत ही मुलायम एवं हरे रंग का होता है। इस साल के अंदर काले एवं छोटे-छोटे बीज होते हैं। आप इन बीजों का भी सेवन कर सकते हैं। इस लाभकारी फल का स्वाद हल्का मीठा लगता है। कम दाम में शरीर के लिए अच्छे पोषक तत्व की प्राप्ति के लिए आप इस फल का सेवन कर सकते हैं। यह लाभकारी फल भारत, जापान और दक्षिण पूर्व एरिया में पाया जाता है। इस फल को चाइनीस गूजबेरी नाम से भी जाना जाता है। कीवी फल का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) होता है।
कीवी फल के प्रकार?
कीवी फल विभिन्न प्रकार के पाए जाते हैं और यह लगभग अपने चार अलग-अलग किस्मों में विभाजित है। अलग-अलग प्रकार की कीवी फल अपने विशेषताओं और गुण के लिए जाने जाते हैं और यह एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं।
गोल्फ कीवी फल :-
कीवी फल सामान्य कीवी फल के जैसा ही होता है, परंतु यह लगभग कस्टर्ड की तरह लगता है।
हार्डी कीवी फल :-
इस प्रकार का कीवी फल बिल्कुल ठंडे तापमान में पाया जाता है।
हेयवर्ड कीवी फल :-
इसके अंदर हरे रंग का गुर्दा होता है और भूरे रंग के कवर में ढका होता है।
कोलोमिक्टा कीवी फल :-
इस प्रकार का कीवी फल आर्कटिक कीवी फल के रूप में भी जाना जाता है।
विभिन्न भाषाओं में कीवी फल के अन्य नाम?
विभिन्न भाषाओं में कीवी फल के कुछ नाम हैं:
- कन्नड़: कीवी हन्नू।
- तेलुगु: कीवी पांडु।
- हिन्दी: कीवी फल।
- मलयालम: कीवी पालम।
- गुजराती: कीवी फला।
- मराठी: कीवी फला।
कीवी फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
कीवी फल के अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसी के कारण इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। आइए आप जानते हैं कि प्रति 100 ग्राम कीवी फल के अंदर कितने मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- कैलोरी: 61
- कुल वसा: 0.5g
- कोलेस्ट्रॉल: 0mg
- सोडियम: 3mg
- पोटेशियम: 312mg
- कुल कार्बोहाइड्रेट: 15g
- आहार फाइबर: 3g
- प्रोटीन: 1.1g
- विटामिन ए: संदर्भ दैनिक सेवन का 1% (आरडीआई)
- कैल्शियम: RDI का 3%
- विटामिन डी: आरडीआई का 0%
- विटामिन सी: आरडीआई का 154%
- आयरन: आरडीआई का 1%
- मैग्नीशियम: RDI का 4%
कीवी फल खाने के 20 आश्चर्यचकित कर देने वाले फायदे ?
कीवी फल में कई सारे स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं और कई सारे लोगों का मानना है, कि इसके सेवन से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है और सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। क्या आप कीवी फल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं?, तो चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं और यहां कुछ आश्चर्यचकित कर देने वाले इसके फायदे जानते हैं।
मधुमेह के रोगियों के लिए है फायदेमंद:-
अगर आप मधुमेह यानी कि शुगर की बीमारी से पीड़ित है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप दवाइयों के साथ साथ कीवी फल का सेवन इस बीमारी से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। कीवी फल में अत्यधिक मात्रा में फाइबर और कम मात्रा में कैलोरी इस बीमारी से लड़ने के लिए पाई जाती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में करने के लिए काम करता है और मधुमेह के अत्यधिक जोखिम को कम करता है।
ह्रदय रोग संबंधित समस्या में :-
ह्रदय रोग गंभीर बीमारियों में से एक है और इस बीमारी से ग्रसित रोगियों की कई विषम परिस्थितियों में जान तक चली जाती है। अगर आप भी हृदय रोग की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से करीब 28 दिनों तक कीवी फल के नियंत्रण सेवन से ह्रदय रोग संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है और एक शोध के अनुसार कीवी फल में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जिससे ह्रदय रोग से संबंधित समस्या भी नहीं होती है।
पाचन एवं कब्ज के लिए कीवी फल के फायदे :-
नियमित रूप से कीवी फल का सेवन करने पर पाचन एवं कब्ज से संबंधित समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और यह कब्ज एवं पाचन संबंधित समस्या को सही करने में लाभकारी होता है।
वजन को सही या मेंटेन करने में :-
कीवी फल के नियमित सेवन से अपने वजन को संतुलित किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित वजन बहुत ही आवश्यक है और शोधकर्ताओं के अनुसार कीवी फल को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में :-
कीवी फल के अंदर इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज के समय में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कीवी फल का नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर की समस्या में :-
विशेषज्ञों के अनुसार कीवी फल के अंदर बायोएक्टिव पदार्थ पाए जाते हैं।लगातार करीब 8 हफ्तों तक प्रतिदिन तीन कीवी फल खाने से उच्च रक्तचाप में नियंत्रण पाया जा सकता है और रक्तचाप से संबंधित समस्या में सुधार देखा जा सकता है।
अच्छी नींद के लिए कीवी फल का सेवन :-
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको प्रतिदिन अच्छी नींद और पूरी नींद लेनी बेहद आवश्यक है। कीवी फल में उच्च एंटी ऑक्सीडेंट क्षमता पाई जाती है और ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करने में काफी कारगर होती है और परिणाम स्वरूप नींद की गुणवत्ता में काफी ज्यादा सुधार होती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए :-
कीवी फल के फायदे हैं और सबसे ज्यादा तो कीवी फल के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कीवी फल के अंदर विटामिन सी और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गर्भधारण के दौरान इस फल के सेवन से ना केवल बच्चों में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारी अपितु गर्भवती महिलाओं को गर्भपात होने जैसी समस्या से भी बहुत ही ज्यादा कम खतरा हो जाता है।
अस्थमा की बीमारी के इलाज में :-
अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे मरीजों की समस्या उनके सिवा कोई और नहीं समझ सकता है। कीवी फल के अंदर ऐसे महत्वपूर्ण घटक पाए जाते हैं, जो अस्थमा के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए और इसे छुटकारा पाने के लिए लाभकारी होता है।
कैंसर की बीमारी में :-
कैंसर को रोकने के लिए और उसके कोशिकाओं को नियंत्रण में करने के लिए कीवी फल के अंदर प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है और यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता है और इसे नियंत्रण में रखता है। इतना ही नहीं कीवी फल के अंदर एंटी इनफेक्शियस गुण पाए जाते हैं और यह शरीर में मौजूद किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकने में सक्षम होते हैं।
बढ़ते हुए वजन को घटाने में :-
कीवी फल के अंदर कम मात्रा में कैलोरी और उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और यह बार-बार भूख को नियंत्रण में लगता है। जब आपको बार बार भूख नहीं लगेगी, तब वजन भी नियंत्रण में रहेगा और वजन भी कम होगा।
आखों के लिए कीवी के फायदे :-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप कीवी फल का सेवन कर सकते है, क्योंकि इसके अंदर ल्यूटिन नामक एक पोषक तत्व पाया जाता है।इससे आंखों की रेटिना को सही रखने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
बालों के लिए कीवी फल के फायदे :-
बालों को झड़ने से रोकने में एवं स्वस्थ बालों के लिए विटामिन सी और ई से भरपूर पोषक तत्व काफी कारगर होते हैं।
लिवर को स्वस्थ रखने में कीवी फल के फायदे :-
कीवी फल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह डिलीवर को स्वस्थ रखने में एवं लिवर संबंधी समस्या को सही करने में कारगर माने जाते हैं। इतना ही नहीं दोस्तों कीवी फल को खाद्य पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है और जिसमें हैपेटॉप्रोटेक्टिव गुण भी पाए जाते हैं।
सुंदर त्वचा के लिए कीवी के फायदे :-
आज के समय में हर लोग स्त्री या पुरुष अपनी त्वचा को सुंदर रखने के लिए बहुत कुछ करते रहते हैं और कई सारे तो स्किन के महंगे महंगे प्रोडक्टों का भी इस्तेमाल करते हैं। नियमित रूप से एक कीवी का फल खाने से त्वचा बहुत सुंदर हो सकती है।
कीवी फल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण के फायदे :-
अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो कीवी फल में कई सारे एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद एलर्जी को खत्म करने में कारगर होते हैं। आंतों की सूजन को भी काम करने में यह सभी कीवी फल के गुण काफी लाभकारी होते हैं।
सूजन को कम करने में कीवी फल के फायदे :-
शरीर में अंदरूनी घाव और सूजन को कम करने में कीवी फल के सेवन से राहत मिल सकती है। ऐसे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियमित रूप से कम से कम एक कीवी फल का सेवन करना चाहिए।
ब्लड क्लॉटिंग घटाने में कीवी के फायदे :-
कीवी फल में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लड क्लोटिंग को घटाने में भी कई सारे गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 2 या 3 कीवी फल का सेवन करने पर ब्लड क्लॉटिंग को कम किया जा सकता है।
कील मुहांसों की समस्या में कीवी के फायदे :-
केवी फल के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी गुण पाए जाते हैं और यह सभी कील मुहांसों जैसी समस्या को दूर करने में लाभकारी होते हैं।
डेंगू बुखार के इलाज में कीवी के फायदे :-
कीवी के रस के नियमित सेवन से आप डेंगू के बुखार को पूरी तरीके से ठीक करने के साथ-साथ डेंगू के अन्य लक्षणों को तुरंत ठीक कर सकते हैं।
कीवी फल खाने के नुकसान?
जब किसी चीज के फायदे होते हैं, तो उसके कुछ अपने थोड़े बहुत नुकसान भी होते हैं और अब चलिए जान लेते हैं, कीवी फल के कुछ नुकसान के बारे में जो इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।
- अधिक मात्रा में कीवी फल खाने से शरीर में कुछ एलर्जी हो सकती है और इसीलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर के परामर्श से करें।
- कीवी फल के अंदर फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है और इसीलिए इसका सेवन अधिक करते हैं, तो आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है।
- अधिक मात्रा में टीवी का सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है या फिर आप किसी भी प्रकार के एलर्जी से परेशान है, तो ऐसे में कीवी फल का सेवन डॉक्टर के बिना परामर्श के ना करें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष :-
हमने आज के इस अपने स्वास्थ वर्धक लेख में कीवी फल के 20 से अधिक आश्चर्यचकित कर देने वाले फायदे बताए हैं और साथ ही में कीवी फल के कुछ नुकसान भी लेख में बताए गए हैं। हमें उम्मीद है, कि कीवी फल के ऊपर आधारित आज का हमारा यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
FAQ:-
Q: 1 दिन में कितने कीवी फल का सेवन किया जा सकता है?
Ans:- 1 दिन में करीब 1 केवी फल का सेवन करना चाहिए।
Q: क्या कच्चा कीवी फल खाना सुरक्षित है?
Ans :- जी बिल्कुल खा सकते हैं, परंतु शुगर की समस्या होने पर डॉक्टर के बिना परामर्श के इसका सेवन ना करें।
Q: क्या कीवी फल के छिलके का सेवन किया जा सकता है?
Ans :- जी हां बिल्कुल इसका सेवन किया जा सकता है, क्योंकि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह लाभकारी भी है।
Q: क्या हम खाली पेट कीवी फल का सेवन किया जा सकता है?
Ans :- जी हां आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Q: आखिर कीवी फल की तासीर कैसी होती है?
Ans :- कीवी फल की तासीर ठंडी होती है।
Q: क्या हम कीवी फल को फ्रीज में या फिर फ्रीजर के अंदर रख सकते हैं?
Ans :- जी हां रख सकते हैं।