हरियाणा राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है। इस बढ़ते शिक्षा के स्तर के साथ ही इस राज्य के लिंगानुपात में भी अच्छाई दिखाई दे रही है। क्या आप जानते है की हरियाणा का लिंगानुपात कितना है ?
नही ना! आईये जानते है इसके बारे में की हरियाणा का लिंगानुपात कितना है और साथ ही इस राज्य में 1000 लडको पर लड़कियां कितनी है इसके बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे।
हरियाणा का लिंगानुपात
हरियाणा राज्य का लिंगानुपात लगभग 879 है। वही इस हरियाणा राज्य का बच्चों का लिंगानुपात लगभग 834 है। अगर इस राज्य के अधिकतम लिंगानुपात वाले जिले और कम से कम लिंगानुपात वाले जिलों के बारे में देखे तो यह कुछ इस प्रकार हो सकता है –
सबसे अधिक लिंगानुपात वाले 4 जिले इस प्रकार है –
जिले | लिंगानुपात |
मेवात | 907 |
फतेहाबाद | 902 |
रेवाड़ी | 898 |
सिरसा | 897 |
सबसे कम लिंगानुपात वाले 4 जिले इस प्रकार है –
जिले | लिंगानुपात |
गुडगाँव | 854 |
सोनीपत | 856 |
झज्जर | 862 |
पानीपत | 864 |
यह है राज्य के सबसे अधिकतम लिंगानुपात वाले और कम से कम लिंगानुपात वाले जिले।
भारत के लिंगानुपात में हरियाणा राज्य का हिस्सा
भारत के लिंगानुपात में अगर इस राज्य का हिस्सा देखे तो यह कुछ इस प्रकार है। भारत का वर्तमान का कुल लिंगानुपात 919 है वही हरियाणा राज्य का कुल लिंगानुपात 879 है और इस हिसाब से हरियाणा भारत के राज्यवार लिंगानुपात की सूची में 31 नंबर पर आता है, इस हिसाब से भारत के कुल लिंगानुपात का लगभग 2.09 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखता है।
इस तरह से अगर हम यह देखे की भारत के स्तर पर हरियाणा की स्तिथि कैसी तो यह थोड़ी से सोचनीय है। भारत के स्तर पर हरियाणा का लिंगानुपात इतना कम होना अपने आप में थोडा सोचने वाला मेटर है।
हरियाणा में लिंगानुसार जनसँख्या
हरियाणा राज्य की लिंगानुसार जनसँख्या देखे तो यह कुछ इस प्रकार हो सकती है।
लिंग का प्रकार | कुल संख्या |
पुरुषों की जनसँख्या | 13,491,997 |
महिलाओं की जनसंख्या | 11,859,465 |
बच्चों की जनसंख्या 0-6 वर्ष | 3,380,721 |
लड़कों की जनसंख्या 0-6 वर्ष | 1,843,109 |
लड़कियों की जनसंख्या 0-6 वर्ष | 1,537,612 |