बालों को झड़ने से रोकने के 10 आसान उपाय (Home Remedies for Hair Fall)

स्त्री हो या पुरुष सभी लोग आज के इस मॉडर्न युग में इस्मार्ट देखना पसंद करते हैं। लोगों की स्मार्टनेस का सबसे बड़ा कारण उनका हेयर स्टाइल होता है। मगर आज के इस दौर में स्त्री हो या फिर पूरे सभी लोग हेयर फॉल की प्रॉब्लम से काफी ज्यादा जूझ रहे हैं। हेयर फॉल की समस्या एक सामान्य समस्या हो चुकी है और लगभग सभी लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं। बालों के झड़ते हुए समस्या को खत्म करने के लिए कई सारे घरेलू उपाय उपलब्ध है, अगर हम उन घरेलू उपाय को अपनाएं, तो हम बालों के झड़ने की समस्या को सही कर सकते हैं। आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हम आपको हेयर फॉल क्यों होता है? और हेयर फॉल रोकने के क्या घरेलू उपाय है? इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारी देंगे।

क्या है बालों का झड़ना?

सामान्य बालों का झड़ना 40 वर्ष की उम्र के बाद से शुरू होता है, परंतु यदि आप 40 वर्षों से कम उम्र के हैं और आपके बाल झड़ने शुरू हो गए हैं, तो आप को सावधान हो जाना चाहिए। बालों का झड़ना पुरुष व महिलाओं में सामान्य समस्या हो चुकी है और यह समस्या आगे चलकर गंजेपन का रूप ले लेती है। बालों का झड़ना एक ऐसी बीमारी है, जोकि लोगों की पर्सनालिटी में काफी प्रभाव डालती हैं।

बाल क्यों झड़ते हैं?

  • यदि हम विटामिन ए से युक्त खाद्य पदार्थ जंक फूड अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, हमारे बाल धीरे धीरे झड़ने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं, हेयर फॉल होने के कुछ अन्य कारण।
  • बालों का झड़ना एक अनुवांशिक कारण भी हो सकता है, बालों के झड़ने का अनुवांशिक कारण काफी गंभीर होता है, क्योंकि उसे रोका नहीं जा सकता।
  • शारीरिक और भावनात्मक तनाव के कारण बालों का झड़ना काफी तेजी से होता है और धीरे-धीरे बाल सफेद होकर झड़ना शुरू हो जाते हैं।
  • थायराइड रोग के कारण है, मरीजों में बाल झड़ने की समस्या को देखा गया है।
  • बाल झड़ने की कुछ समस्याओं में हार्मोन का बदला भी दिखा गया है, हार्मोन के बदलाव बाल झड़ने की समस्या काफी सामने आ रहे हैं।
  • बालों ज्यादा कलर करने और प्रतिदिन शैंपू करने से बाल कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल टूट कर गिरने लगते हैं।
  • कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या फोन में कमी होने से भी सामने आए हैं।

बाल झड़ने से रोकने के 10 आसान तरीके?

बाल झड़ना वर्तमान समय में काफी बड़ी समस्या बन गई है, जिसका इलाज करके उसे रोका तो नहीं जा सकता परंतु काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अब हम आपको बताने वाले हैं, बाल झड़ने से रोकने के 10 ऐसे तरीके के बारे में जिसका उपयोग करके बालों का झड़ना काफी कम किया जा सकता है।

1. नारियल के तेल का उपयोग करके :-

आप नारियल तेल का उपयोग करके बालों का झड़ना काफी कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे उपयोग करना है नारियल के तेल का।

  • सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से साफ कर लेना है।
  • उसके बाद आपको रात को सोते समय अपने बालों में नारियल के तेल से मालिश कर लेना।
    इसके बाद अपने बालों को अगले दिन हल्के शैंपू से धो लेना है।
  • आपको इसी प्रक्रिया को एक हफ्ते में दो से तीन बार दोहराना है।

2. करी पत्ते का उपयोग करके :-

  • सबसे पहले आपको एक मुट्ठी भर कड़ी पत्ता ले लेना है और इसे एक कप नारियल के तेल में मिला लेना है, इसे शॉस पर थोड़ा सा गर्म कर लेना है।
  • आपको इसे तब तक गर्म करना है, जब तक की करी पत्ता हल्का काला ना हो जाए।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख लेना है।
  • मिश्रण ठंडा होने के बाद आपको ऐसे किसी बर्तन में छानकर रख लेना है।
  • अब आपको इस मिश्रण के रस को अपने बालों में लगाना है, इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाने के बाद लगभग 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ देना है।
  • पूरा करने के बाद आपको अपने बाल को और शैंपू और कंडीशनर से धो लेना और आपको इसी प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार अवश्य दौरान है।

3. मुलेठी के उपयोग से :-

  • सबसे पहले आपको थोड़ी सी मुलेठी पाउडर और थोड़े से केसर को दूध में अच्छे से मिक्स कर लेना है।
  • इस मिश्रण को आपको रात में सोने से पहले लगा लेना है और अगली सुबह आपको अपने बाल को अच्छी तरीके से धो लेना है।
  • आपको इस प्रक्रिया को 1 सप्ताह में दो बार उपयोग करना है।

4. आंवला का उपयोग करके :-

  • सबसे पहले आपको चार से पांच आंवला ले लेना है और उसे नारियल के तेल में उबालना है।
  • आपको आंवले को नारियल के तेल में तब तक उबालना है, जब तक की तेल पूरी तरह से काला ना हो जाए।
  • अब आपको इस मिश्रण के तेल को ठंडा कर लेना है और इसके बाद आपको अपने सर पर इसकी मालिश करनी है।
  • लगभग आधे घंटे बाद आपको अपने बाल को शैंपू से धो लेना है।
  • इस प्रक्रिया को आपको प्रति हफ्ते उपयोग करना है।

5. अंडे का उपयोग करके :-

  • सबसे पहले आपको दो से तीन चम्मच बादाम का तेल ले लेना है और इसमें आपको अंडे के सफेद हिस्से को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
  • अब आपको इस पेस्ट को अपने बालों पर मालिश करना है और लगभग आधे घंटे बाद अपने बालों को अच्छे से शैंपू और कंडीशनर के साथ धो लेना है।
  • आपको इस प्रक्रिया को एक हफ्ते में एक बार उपयोग करना है।

6. एलोवेरा का उपयोग करके :-

  • सबसे पहले आपको एक एलोवेरा का पत्ता ले लेना है और इसके बाद आपको एलोवेरा के पत्ते को पीसकर पेस्ट तैयार कर लेना है।
  • अब आपको अपने बालों को धो लेना है।
  • बालों को धोने के बाद आपको अपने बालों में इस टेस्ट को लगाना है और हल्के हाथों से सिर पर मालिश करनी है।
  • अब आपको लगभग आधे घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लेना है आपको इस प्रक्रिया को 1 सप्ताह में दो से तीन बार दोहराना है।

7. गुड़हल का उपयोग करके :-

  • आपको 8 से 10 गुडहल का फूल ले लेना है और इसके साथ दो कप शुद्ध नारियल का तेल ले लेना है।
  • अब आपको गुडहल के फूल और नारियल के तेल को एक साथ मिलाकर गर्म कर लेना है।
  • आपको इस घोल को तब तक गर्म करना है जब तक कि गुड़हल का फूल पूरी तरीके से जल ना जाए।
  • आप हमें इस मिश्रण से तेल को छानकर अलग कर लेना है।
  • इस मिश्रण को रात को सोते समय अपने बालों में लगाना है और सुबह अपने बालों को शैंपू से धो लेना है।
  • इस प्रक्रिया को आपको प्रति सप्ताह दोहराना है।

8. रोजमेरी तेल का उपयोग करके :-

  • आवश्यकतानुसार रोजमेरी का तेल ले लेना है और इसमें 8 से 10 बूंद या फिर नारियल का तेल मिला लेना है।
  • आपको इस मिश्रण को रात की सोते समय अपने सिर में अच्छे तरीके से लगा लेना है।
  • अब आपको अगली सुबह अपने बालों को अच्छे तरीके से धो लेना है और इस प्रक्रिया को आपको एक हफ्ते में दो से तीन बार दोहराना है।

9. ग्रीन टी का उपयोग करके :-

  • आपको जो ग्रीन टी बैग्स ले लेने हैं और इसे पानी में डाल कर अच्छे तरीके से गर्म करना है।
  • अब आपको इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।
  • ठंडा हो जाने के बाद आपको टी बैग्स को बाहर निकाल देना है और इस पानी से अपने बाल को अच्छे तरीके से धूल लेना है।

10. दही का उपयोग करके :-

  • आपको सबसे पहले दही और मेथी के पाउडर को ले लेना है।
  • आपको इस पाउडर और दही को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपने बालों में इस पेस्ट को लगाना और लगभग आधे घंटे बाद अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लेना है।

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने आपको बताया की आप अपने बढ़ती हेयर फॉल की समस्या को किस प्रकार से दूर कर पाएंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

FAQ :-

  1. Q. क्या अनुवांशिक बालों का गिरना रोका जा सकता है?
    Ans. जी नहीं परंतु इसे काफी मात्रा में कम किया जा सकता है।
  2. Q. क्या बाल उगने के बाद फिर से गिरना शुरू हो सकता है?
    Ans. जी हां परंतु कम मात्रा में।
  3. Q. क्या बालों में हेयर कलर करना सही है?
    Ans. जी नहीं।
  4. Q. किन खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से बाल झड़ने लगते हैं?
    Ans. विटामिन ए से युक्त पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से।
  5. Q. क्या बाल ज्यादा लंबे हो जाने से भी झड़ते हैं?
    Ans. जी नहीं।

Leave a Comment